हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More

    मेरठ: 60 लाख रुपए मूल्य के गांजे के साथ दो गिरफ्तार

    Arrests

    मेरठ (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के मेरठ में शनिवार को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सरूरपुर क्षेत्र में 235 किलो गांजा समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
    पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि एसटीएफ ने सुबह 235 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों पास से एक ट्रक भी बरामद हुआ जिसमें वे गांजा लेकर जा रहे थे। गांजा की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में 60 लाख रुपए बताई गई है।

    टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि गांजा विशाखपट्नम से ट्रक में छिपाकर उत्तर प्रदेश के शामली ले जाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर सुरूरपुर के पास एसटीएफ व पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों को आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त आबिद तथा नदीम के रूप में हुई है। दोनों शामली जिले के कैराना निवासी है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।