हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home देश NRI Family At...

    NRI Family Attack Case : हमले के शिकार एनआरआई परिवार से अस्पताल में मिलने पहुंचे मंत्री कुलदीप धालीवाल

    Punjab News

    NRI Family Attack Case : चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हिमाचल के डलहौजी में भीड़ के हमले के शिकार हुए एनआरआई परिवार से अमृतसर के अस्पताल में रविवार को पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने मुलाकात की। मंत्री धालीवाल ने पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा सहायता का भरोसा दिया और कहा कि हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कुलदीप धालीवाल ने कहा कि हिमाचल में पंजाबी दंपत्ति के साथ हुई मारपीट के खिलाफ पंजाब पुलिस जीरो एफआईआर दर्ज करेगी। इसके लिए मैंने पीड़ित परिवार से पुलिस को बयान देने को कहा है ताकि घटना के बारे में इनका पक्ष सही ढ़ंग से सामने आ सके। Punjab News

    पंजाबी दंपत्ति के साथ मारपीट के खिलाफ पंजाब पुलिस दर्ज करेगी एफआईआर

    उन्होंने कहा कि मैंने हिमाचल के डीजीपी से बात करने की कोशिश की लेकिन मुझे बताया गया कि अभी वह राज्य से बाहर हैं। धालीवाल ने कहा कि एक दो दिन में हम हिमाचल के मुख्यमंत्री और डीजीपी से मिलकर उन्हें एफआईआर की कॉपी सौंपेंगे और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो।

    उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय है। पंजाब से रोज हजारों की संख्या में लोग शिमला, मनाली, कसौली और डलहौजी आदि पर्यटन स्थलों पर घूमने जाते हैं। हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी पर्यटन पर ही काफी निर्भर है। ऐसी घटनाएं पर्यटकों के मन में डर और संदेह पैदा करेगा। इसलिए हिमाचल सरकार को इस घटना पर गंभीरता पूर्वक विचार करना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। Punjab News

    मान सरकार एनआरआई भाईचारे के साथ हर दुख-सुख में डटकर खड़ी है

    बता दें कि बीते शनिवार को पंजाब मूल के एक एनआरआई कंवलजीत सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में पार्किंग को लेकर हुई कहासुनी के दौरान कुछ लोगों ने मारपीट की। उन्होंने क्षेत्रीय भेदभाव का भी आरोप लगाया और कहा कि उनपर करीब 100 लोगों ने हमला किया। उन्होंने हिमाचल पुलिस पर भी घटना की वीडियो जबरदस्ती डिलीट करवाने का आरोप लगाया है।

    फिलहाल पीड़ित दंपत्ति का अमृतसर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। कंवलजीत सिंह स्पेन में 25 साल से रह रहे हैं। वह हाल ही में पंजाब लौटे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी स्पेनिश पत्नी और रिश्तेदार के साथ दो दिन पहले डलहौजी घूमने गए थे।

    इस घटना को लेकर राजनीतिक विवाद भी पैदा हो गया है। सभी पार्टियों के नेताओं ने एनआरआई शख्स के साथ हुई मारपीट की घटना की निंदा की है। पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने आश्वासन दिया कि मान सरकार एनआरआई भाईचारे के साथ हर दुख-सुख में डटकर खड़ी है। इस मामले में भी हम उचित कार्रवाई करेंगे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएंगे। Punjab News

    Amrit Bharat Station Scheme: रेवाड़ी रेलवे स्टेशन का होगा पुनर्विकास!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here