हमसे जुड़े

Follow us

31.4 C
Chandigarh
Saturday, March 7, 2026
More
    Home चंडीगढ़ नायब तहसीलदार...

    नायब तहसीलदार और सेवामुक्त पटवारी विजीलेंस द्वारा गिरफ्तार

    Barnala News
    Vigilance Raid: सिविल अस्पताल बरनाला में विजीलेंस टीम की रेड

    राजस्व रिकार्ड में फेरबदल करके शामलात की 28 एकड़ जमीन प्राईवेट व्यक्तियों के नाम करने का आरोप

    चंडीगढ़/बठिंडा (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) द्वारा मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान की सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनाई शून्य सहनशीलता की नीति के अंतर्गत रिश्वतखोरी के विरुद्ध शुरू की गई मुहिम के अंतर्गत वीरवार को बलविन्दर सिंह नायब तहसीलदार सरदूलगढ़ और जगजीत सिंह जग्गा पटवारी (सेवामुक्त) को विजीलेंस ब्यूरो की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

    जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) के प्रवक्ता ने बताया कि साल 2017 में दर्ज विजीलेंस पड़ताल सम्बन्धी की गई जांच के दौरान यह सामने आया कि उक्त बलविन्दर सिंह नायब तहसीलदार सरदूलगढ़ (अब कानूगो) और जगजीत सिंह अब पटवारी राजस्व हलका सेमां द्वारा राजस्व विभाग के रिकार्ड में फेरबदल करके गाँव सेमां, तहसील नथाना जिला बठिंडा की करीब 28 एकड़ शामलात जमीन में प्राईवेट व्यक्तियों को मालिक और खुदकाश्त बना दिया गया।

    उक्त पटवारी (Patwari) द्वारा कानूगो बलविन्दर सिंह के साथ मिलीभगत के द्वारा जमांबन्दी 2005-06 में प्राईवेट व्यक्तियों को काश्तकार से मालिक बना दिया गया और बाद में इन मालिकों द्वारा यह शामलात जमीन गिरवी रखकर बैंकों से लाखों रुपए के कर्जे हासिल किए गए। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों मुलजिमों को सबूत सामने आने पर इस मुकद्दमे में दोषी नामजद करके गिरफ़्तार कर लिया है। इस केस में उक्त शामलात की जमीन के नाजायज बने मालिकों को भी बतौर दोषी नामजद किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्ध में उक्त मुलजिमों के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो थाना बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून और भारतीय दंडावली के अंतर्गत मुकद्दमा दर्ज करके अगली कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।

    यह भी पढ़ें:– महिलाओं ने रोका भिवानी-हांसी मार्ग, गंदा पानी सप्लाई होने पर थी आग बबूला

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here