कोविड टीकाकरण में 137.67 करोड़ टीके लगे

Published On

नयी दिल्ली। देश में कोविड टीकाकरण अभियान में पिछले 24 घंटे के दौरान 15 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गयें। इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 137.67 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में 15 लाख 82 छह 79 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 137 करोड़ 67 लाख 20 हजार 359 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 6563 नए मामले सामने आए हैं। देश में अभी 82 हजार 267 कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है। यह संक्रमित मामलों का 0.24 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.75 प्रतिशत रही है। इसी अवधि में 8077 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 41 लाख 87 हजार 17 कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.37 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में आठ लाख 77 हजार 55 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 66 करोड़ 57 लाख 12 हजार 500 कोविड परीक्षण किए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts