विदेश में फसे 234 यात्री विशेष विमान से इंदौर पहुंचे

Published On

इंदौर। भारत सरकार के वंदे मातरम मिशन के तहत कुवैत से दो विशेष विमानों से कुल 234 भारतीय यात्री मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कुवैत एयरलाइंस की इन दो उड़ानों में से पहली उड़ान कल रात लगभग आठ बजे और दूसरी उड़ान लगभग पौने दस बजे यहां विमानतल पर पहुंची। लॉकडाउन के चलते 50 दिनों बाद कोई विदेशी उड़ान को इंदौर उतारा गया। बताया गया है कि दोनों ही विमानों में 117-117 यात्री सवार थे, जिन्हें स्वदेश लाया गया है। इन यात्रियों में मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों के यात्री बताए गए हैं। यात्रियों की विधिवत कोरोना संबंधी स्क्रीनिंग के बाद उन्हें दस बसों के माध्यम से भोपाल रवाना किया गया।

  • ये यात्री तड़के भोपाल पहुंचे, जहां उन्हें यहां बैरागढ़ स्थित सेना के एक सुरक्षित क्षेत्र में क्वारंटाइन किया गया है।
  • ये यात्री लॉकडाउन के कारण तुर्की, कुवैत और ईरान आदि देशों में फस गए थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts