वैवाहिक कार्यक्रम में भोजन के बाद 45 बीमार
Published On
खरगोन (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के खरगोन जिला मुख्यालय स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रात्रि में आयोजित वैवाहिक समारोह के भोजन के उपरांत 45 लोग ‘फूड प्वाइजनिंग’ का शिकार हो गए। खरगोन जिला अस्पताल के सिविल सर्जन अनार सिंह चौहान ने बताया कि रात 12:00 बजे से सुबह तक 45 लोग पेट दर्द और उल्टी दस्त की शिकायत के साथ भर्ती हुए हैं। इनमें से 41 लोग 12:00 से 4:00 बजे के बीच भर्ती हुए। उन्होंने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर कहा कि वैवाहिक समारोह के दौरान किसी भोज्य पदार्थ के प्रदूषित होने के चलते यह घटनाक्रम हुआ है। उन्होंने कहा कि अधिकांश की हालत स्थिर है और अब कुछ लोगों को अस्पताल से छुट्टी भी दी जा रही है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।