‘रूह दी’ हनीप्रीत इन्सां ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की बेटी ‘रूह दी’ हनीप्रीत इन्सां ने आज 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निमार्ताओं और वीर जवानों को नमन किया हैं। रूह दी ने ट्वीट कर कहा, ‘समस्त देशवासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

मोदी ने 74वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने की कामना है। मोदी ने ट्वीट किया, ‘गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। इस बार का यह अवसर इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं।

देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही कामना है। देश आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जा रहा है। परेड में अलग-अलग थीम की झांकियां देखने को मिलेंगी। इस वर्ष मिस्र के राष्ट्रपति अब्लेद फतह अल-सीसी गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts