अजब-गजब: जब एक बिल्ली 30 मिनट तक कोबरा के सामने डटी रही, जानें, फिर क्या हुआ…

Published On

सरसा (सच कहूँ डेस्क)। आपने पालतू कुत्ते की वफादारी के चर्चा तो बहुत सुने होंगे लेकिन आज जो हम आपको खबर बताने वाले है उसे सुनकर आप भी अचंभित हो जाएंगे। जी हां भुवनेश्वर की एक पालतू बिल्ली ने ऐसा कुछ कर दिया जिसके सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों के खुब चर्चे हो रहे हैं। दरअसल, बिल्ली ने अपने परिवार को खतरनाक कोबरा से बचाया। वह 30 मिनट तक कोबरा सांप के सामने ही बैठी रही और उसे अंदर आने से रोकती रही। आपको बता दें कि संपद कुमार के घर जब एक कोबरा घर में घुसने वाला था। तभी बिल्ली बीच में आ गई।

संपदा का परिवार सांप को देखकर डर गया था और उसके बाद परिवार स्नेक हेल्पलाइन को कॉल किया। लेकिन जब तक बचाव कार्य वाले आ नहीं गए तब तक बिल्ली बड़ी ही बहादुरी से घरवालों की रक्षा की और सांप को घुसने नहीं दिया। परिवार के एक सदस्य ने कहा कि हमारी बिल्ली ने कोबरा को घर में आने से रोके रखा। बिल्ली हमारे साथ डेढ़ वर्ष से हैं, हम इसे अपने परिवार के सदस्य की तरह अपने साथ रखते हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts