बलिया में एक तस्कर गिरफ्तार, 11 लाख का गांजा बरामद

Published On

बलिया (एजेंसी)।

उत्तर प्रदेश की बलिया पुलिस ने सदर कोतवाली क्षेत्र से एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 56.150 किलोग्राम गांजा बरामद किया,जिसकी कीमत करीब 11 लाख रुपये आंकी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि कार सवार एक तस्कर बिहार से गांजा लेकर गंगा नदी पुल पार करने वाला है।

सूचना पर पुलिस ने श्री राम घाट पर चेकिंग के दौरान बिहार से आ रही एक कार की तलाशी के दौरान बोरियों में भरा 56.150 किलोग्राम बरामद किया।उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से कार सवार तस्कर इरफान को गिरफ्तार कर लिया। यह तस्कर बिहार के बक्सर जिले के भोजपुर का रहने वाला है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

About The Author

Related Posts