जम्मू में एक युवक की गोली मारकर हत्या

Published On

जम्मू (एजेंसी)। जम्मू कश्मीर में जम्मू शहर के बाहरी इलाके घरोटा क्षेत्र में आपसी रंजिश में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि अरविंद को लखनपाल ने अपने पिता की 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से गोली मार कर घायल कर दिया था। पुलिस ने कहा कि घायल अरविंद ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts