पार्किंग विवाद में अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या, मचा हड़कंप

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी को दिल्ली के जंगपुरा इलाके में गुरुवार देर रात पार्किंग को लेकर हुई तीखी बहस के बाद चाकू घोंपकर हत्या कर दी गयी। यह झगड़ा कल रात लगभग 11 बजे निजामुद्दीन थाना क्षेत्र के भोगल मार्केट लेन के पास हुआ। जानकारी के अनुसार आसिफ ने अपने पड़ोसी से उसके गेट के सामने खड़ी स्कूटी को हटाने के लिए कहा जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई। स्थिति बाद में हिंसक हो गई और आरोपियों ने आसिफ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आसिफ को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवार के सदस्यों ने कहा कि आरोपियों का आसिफ के साथ पहले भी झगड़ा हुआ था और आरोप लगाया कि इतनी छोटी सी बात पर इतनी बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तलाशी अभियान चला रही है।

About The Author

Related Posts