फिर दहला अमेरिका! 24 घंटों में 4 जगह हुई फायरिंग, 11 की मौत, कई घायल

Published On

वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका के कैलिफोर्निया में सैन फ्रांसिस्को शहर के पास गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। एनबीसी की रिपोर्ट में सोमवार को बताया गया कि कैलिफोर्निया के हॉफ मून बे में एक निश्चित स्थान पर तीन लोग मृत पाए गए, जबकि चौथा व्यक्ति पास के किसी अन्य स्थान पर मृत मिला।

क्या है मामला

इसके बाद सैन मेटो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि संदिग्ध को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने ट्वीट किया, ‘संदिग्ध हिरासत में है। इस समय समुदाय के लिए कोई खतरा नहीं है। सप्ताहांत में कैलिफोर्निया प्रांत में लॉस एंजिल्स के पास मोंटेरे पार्क में एक डांस स्टूडियो में हुई गोलीबारी के बाद यह घटनाऐं हुई है। सोमवार तक स्थानीय अस्पताल में एक अन्य पीड़ित की मौत के बाद मोंटेरी गोलीबारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। मोंटेरी में गोलीबारी के बाद संदिग्ध बंदूकधारी घटनास्थल से भाग गया था और अधिकारियों को वह पड़ोसी शहर में एक वैन में मृत मिला।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts