Raja Raghuvanshi murder case Update: राजा रघुवंशी हत्याकांड में निकलकर आई एक और बड़ी अपडेट !

Published On

Raja Raghuvanshi murder case Update: शिलांग। राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी सहित पाँचों अभियुक्तों को शिलांग के सदर थाना परिसर की अलग-अलग कोठरियों में रखा गया है। न्यायालय द्वारा सभी को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, सोनम के कथित प्रेमी राज सिंह कुशवाह (21 वर्ष) और आकाश राजपूत (19 वर्ष) को एक ही कोठरी में रखा गया है, जबकि विशाल सिंह चौहान (22 वर्ष) और आनंद सिंह कुर्मी (23 वर्ष) को दूसरी कोठरी में रखा गया है। Raja Raghuvanshi murder case

सोनम को पुलिस द्वारा भोजन कराया गया, जिसे उसने ग्रहण भी किया। न्यायालय में प्रस्तुत होने से पहले और बाद में वह शांत और संयमित दिखाई दी। पुलिस ने आरोपियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए सदर थाने की कोठरियों में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। बुधवार को भारी सुरक्षा के बीच सभी आरोपियों को शिलांग के जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया।

उल्लेखनीय है कि 2 जून को सोनम के पति राजा रघुवंशी का शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा स्थित वेई सवाडोंग पार्किंग स्थल के नीचे एक गहरी खाई से बरामद किया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चिकित्सकीय एवं विधिक प्रक्रियाएं पूर्ण करने के बाद सभी अभियुक्तों को अदालत में प्रस्तुत किया गया, जहां मामले की आगे की जांच हेतु उनकी आठ दिन की पुलिस हिरासत की मांग की गई।

राजा रघुवंशी की हत्या के मामले की गंभीरता को देखते हुए मेघालय पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया और ‘ऑपरेशन हनीमून’ नामक अभियान शुरू किया। इसके तहत पुलिस टीमों ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में दबिश दी और स्थानीय पुलिस की सहायता से पाँचों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

सभी अभियुक्त अब मेघालय पुलिस की हिरासत में आगे की जांच का सामना करेंगे। सोनम पर यह आरोप है कि उसने अपने पति राजा रघुवंशी (29 वर्ष) की हत्या की साजिश पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा-चेरापूंजी क्षेत्र में कथित हनीमून यात्रा के दौरान रची थी।

पति के शव की बरामदगी के कुछ दिनों बाद, सोनम ने 7 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। उसे सड़क मार्ग से पटना, फिर कोलकाता और गुवाहाटी होते हुए मंगलवार देर रात शिलांग लाया गया। शेष चार अभियुक्तों को बुधवार को शिलांग लाया गया। Raja Raghuvanshi murder case

About The Author

Related Posts