तीसरी बार दिल्ली के सीएम बने अरविन्द केजरीवाल

Published On

मनीष सिसोदिया सहित अन्य मंत्रियों ने भी ली शपथ

नई दिल्ली (सच कहूँ डेस्क)। आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। रामलीला मैदान में उपराज्यपाल अनिल बैजल ने उन्हें लगभग 12 बजकर 15 मिनट पर शपथ दिलाई। उनके साथ ही, मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन ने मंत्री पद की शपथ ली। केजरीवाल ने भाषण शुरू करते हुए कहा कि आपके बेटे ने तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। यह मेरी नहीं आपकी जीत है। उन्होंने आगे कहा कि मैंने कभी किसी से सौतेला व्यवहार नहीं किया। पिछले पांच साल में सभी के काम किए हैं। किसी भी काम के लिए मेरे पास आ जाना। देश में नई राजनीति की शुरूआत हुई है।

नायाब चीजों की कोई कीमत नहीं होती है।

मुफ्त की राजनीति पर केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि केजरीवाल सब मुफ्त कर रहा है। नायाब चीजों की कोई कीमत नहीं होती है। माँ का प्यार बच्चे के लिए फ्री होता है। श्रवण कुमार की सेवा फ्री होती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को कोई केजरीवाल, कोई नेता नहीं चलाता। दिल्ली को दिल्ली के टीचर, डॉक्टर, आटो, रिक्शेवाले, छात्र, बस ड्राइवर, रेहड़ी वाले, व्यापारी चलाते हैं। मुझे खुशी है कि हमारे साल ये लोग चीफ गेस्ट के तौर पर आए हैं।

हम होंगे कामयाब’ गीत गाया

आखिरी में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ‘हम होंगे कामयाब’ गीत गाया और वंदे मातरम और भारत माता की जय के साथ अपने संबोधन को समाप्त किया। केजरीवाल ने इससे पहले ट्वीट करके दिल्ली के लोगों को शपथ ग्रहण का न्यौता दिया। उन्होंने लोगों से कहा कि अपने बेटे को आशीर्वाद देने के लिए रामलीला मैदान जरूर आइये। शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने दिल्ली वासियों के साथ 50 लोगों को विशेष तौर पर बुलाया था। इनमें सफाईकर्मी, मेट्रो चालक, किसान आदि शामिल थे।

  • गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस को बुरी तरह हराया।
  • ‘आप’ ने 70 में से 62 सीटें जीती हैं जबकि भाजपा को सिर्फ 8 सीटें मिली।
  • वहीं 15 साल तक दिल्ली में राज करने वाली कांग्रेस खाता तक नहीं खोल पाई।

About The Author

Related Posts