जब डीसी ने रूकवाया ट्रैफिक तो असम के सीएम ने लगाई लताड़

Published On

गुवाहटी। जनता के प्रति अगर कोई नेता, खासकर मुख्यमंत्री सद्भाव दर्शाता है तो ये सराहनीय ही कहा जाएगा। ऐसा ही एक मामला शनिवार को असम के नगांव जिले में देखने को मिला। असम के मुख्यमंत्री सड़क से कहीं जा रहे रहे थे। तभी डीसी ने सुरक्षा के मद्देनजर नगांव कॉलेज के पास आमजन के वाहनों को रूकवा दिया, जिससे सड़क पर जाम लग गया। ये बात असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को नागवार गुजरी।

मुख्यमंत्री ने तुरंत इस मामले पर सबके सामने नगांव डीसी को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने डीसी को तुरंत यातायात शुरू करने का आदेश दिया। समाचार एजेंसी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में असम सीएम कहते दिख रहे हैं, ‘डीसी साहब ये क्या नाटक है? गाड़ियां क्यूं रुकवाई हैं। कोई राजा महाराजा आ रहा है क्या? ऐसा मत करो। लोगों को कष्ट हो रहा है। गाड़ी जाने दो।’ बता दें कि असम के मुख्यमंत्री एक समारोह में भाग लेने के लिए नागांव में थे, जहां उन्होंने नौगांव कॉलेज को राज्य विश्वविद्यालय घोषित किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts