सिंगापुर में धूमधाम से मनाया अवतार दिवस, किया रक्तदान

Published On

सिंगापुर (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का 55वां पावन अवतार दिवस पर सिंगापुर के डेरा श्रद्धालुओं ने 15 यूनिट रक्तदान कर पूज्य गुरु जी को तोहफा दिया। गौरतलब हैं कि देश-विदेश की साध-संगत ने पावन अवतार दिवस मानवता भलाई करके मनाया। कल सोमवार को डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत में अनुपम श्रद्धा, अद्वितीय विश्वास और अद्भुत जोश व जज्बा देखने को मिला। एक ओर जहां लहराते तिरंगे ध्वज राष्ट्रभक्ति का संदेश दे रहे थे। वहीं गुरू वचनों पर चलते हुए 155 परिवारों को राशन, अनाथ मातृ-पितृ सेवा मुहिम के तहत 15 जरूरतमंद बुजुर्गों को राशन व खाद्य सामग्री, केयर फॉर इनोसेंट मुहिम के तहत 15 गरीब बच्चों का उपचार करवाया और पौष्टिक आहार (फल-फ्रुट किटें) दी गई। इसके अलावा शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में आयोजित जन कल्याण परमार्थी चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा हजारों लोगों की नि:शुल्क जांच और फ्री में दवाई दी गई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts