अवंतीपोरा मुठभेड़: दो आतंकवादी ढेर

Published On

श्रीनगर(एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सोमवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में जैश ए- मोहम्मद के शीर्ष कमांडर सहित दो आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आज सुबह वांदकपोरा इलाके में घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस ने कहा, ‘सुरक्षा बलों के जवान जब संदिग्ध स्थल की घेराबंदी कर रहे थे, वहां छिपे हुए आंतवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों के जवानों ने जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं और मुठभेड़ शुरू हो गयी। मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं।

पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान जैश के कमांडर कैसर कोका के तौर पर हुई है, जो 2018 से आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ वाली जगह से अमेरिका निर्मित एम-4 कार्बाइन के साथ ही हथियार और गोलाबारूद बरामद हुए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts