राजनीति: कैबिनेट से हटाए जाने पर बाबुल सुप्रियो ने राजनीति से संन्यास का किया ऐलान
नई दिल्ली (एजेंसी)। हाल ही में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। इस विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बाबुल सुप्रियों को विधानसभा चुनाव में खड़ा किया था उन्हें भी इस चुनाव में हार मिली थी। फिर उसके बाद मोदी कैबिनेट में बाबुल सुप्रियों को हटा दिया गया था जिससे सुप्रियों पिछले दिनों पार्टी से काफीआहत चल रहे थे। इस बीच आज भाजपा के सांसद बाबुल सुप्रियो ने राजनीति छोड़ने का ऐलान किया है।
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा उनकी पार्टी है और वह किसी और पार्टी में शामिल नहीं होने जा रहे हैं। भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा कि अलविदा! मैं किसी भी राजनीति दल में नहीं जा रहा हूँ। किसी भी सामाजिक कार्य करने के लिए राजनीति में होने की आवश्यकता नहीं हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।