ब्रिटेन की 56वीं प्रधानमंत्री बनीं Liz Truss, जानें, अकाउंटेंट से अब तक का सफर

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। ब्रिटेन के बालमोरल में महारानी से मुलाकात के बाद अब Liz Truss देश की नयी प्रधानमंत्री बन गयी है। बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद वहां उन्हें सरकार बनाने के लिए कहा गया है। सुश्री लिज ट्रस (47)ब्रिटेन की 56वीं और तीसरी महिला प्रधानमंत्री होगी। उनकी टीम ने उनकी नई भूमिका को चिह्नित करने के लिए उनके ट्विटर प्रोफाइल को तेजी से अद्यतन किया है। उनके प्रोफाइल विवरण में ‘यूनाइटेड किंगडम आॅफ ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड की प्रधान मंत्री , कंजरवेटिव पार्टी की नेता, दक्षिण पश्चिम नॉरफॉक के लिए सांसद, ‘कहा गया है। गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, उनके तुरंत डाउनिंग स्ट्रीट लौटने की उम्मीद है और लंदन समयानुसार शाम करीब 4 बजे वह राष्ट्र को संबोधित करेंगी।
प्रधान मंत्री के रूप में उनके सबसे पहली प्राथमिकताओं में से एक बिजली के बढ़ते बिलों से निपटने योजना की घोषण करना होगा। समझा जाता है कि ऊर्जा के बिलों पर लगाम लगाने के लिए सहयोगियों के साथ 100 बिलियन पाउंड के पैकेज पर चर्चा की जा रही है।

शपथ समारोह में इस बार स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कासल में होगा। 47 वर्ष की लिज ट्रस ने ऋषि सुनक 20 हजार 927 वोटों से हराया है। लिज को ब्रिटेन की सियासत में फायरब्रांड नेता के तौर पर जाना जाता है। जीत के बाद लिज ने कहा कि मैं खुश किस्मत हूँ कि मेरी पार्टी में इतनी गहरी समझ वाले नेता है। लिज ने अपने परिवार और दोस्तों का शुक्रिया किया।

जानें, Liz Truss के बारे में

  • ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस का जन्म 26 जुलाई 1975 को इंग्लैंड के आॅक्सफोर्ड में हुआ था।
  • लिज के पिता मैथ्य के प्रोफेसर और मां एक नर्स थीं।
  • लिज की स्कूलिंग ग्लासगो और लीड्स से हुई है।
  • ब्रिटेन की नई पीएम ने मेर्टन कॉलेज, आॅक्सफोर्ड से फिलॉस्फी, पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स से हायर एजुकेशन डिग्री हासिल की है।
  • कॉलेज से ही राजनीति में इंन्ट्रस्ट था।
  • जब लिज कॉलेज की पढ़ाई करती थी तभी से ही लिबरल डेमोक्रेट्स पार्टी का प्रचार करती थीं।
  • लिज ग्रेजुएशन समाप्त होने से पहले 1996 में डेमोके्रेट्स पार्टी छोड़कर कंजरवेटिव पार्टी में शामिल हुई थी।

लिज ने जब की अकाउंटेंट की जॉब

  • कॉलेज की पढ़ाई होने के बाद उन्होंने अकाउंटेंट की जॉब की। 1996 से 2000 के बीच शेल में नौकरी की।
  • लिज यूथ एंड स्टूडेंट्स की राष्टÑीय कार्यकारिणी की मैंबर के तौर पर भी सक्रिय रहीं।

वर्ष 2010 में पहली बार सांसद चुनी गई थीं

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री ने 1998 व 2002 में उन्होंने ग्रीनविच लंदर बोरो काउंसिल इलेक्शन लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। वर्ष 2006 को लिज ने पहली बार पार्षद का चुनाव जीता था व वर्ष 2010 में पहली बार सांसद चुनी गई थीं।


यह भी पढ़ें – बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में भारत के योगदान को कभी नहीं भूलेंगे : हसीना

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts