अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।
बस-कार की टक्कर, दो इंजीनियरों सहित तीन की मौत
Published On
रायपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में देर रात एक बस एवं कार में हुई टक्कर में बिजली विभाग के दो इंजीनियरों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले में कटघोरा थाना क्षेत्र में देर रात एक यात्री बस तथा कार में सीधी टक्कर होने से कार में सवार बिजली विभाग के सहायक अभियन्ता प्रवीण कुमार ध्रुव, अवर अभियन्ता कुशल कुमार एवं ठेका कर्मचारी शंकर सिंह पोर्ते की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सहायक अभियन्ता प्रवीण कुमार ध्रुव मरवाही के कांग्रेस विधायक डॉ. के.के. ध्रुव के पुत्र थे और बांगों में पदस्थ थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। बघेल ने ट्वीट कर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त की है।