इंफ्लुएंजा वायरस पर केंद्र सरकार सख्त, सभी राज्यों को लिखा पत्र

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। केन्द्र सरकार ने कुछ राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में श्वसन संबंधी रोगों- इंफ्लूएंजा के बढ़ते मामलों को लेकर सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को एक पत्र लिखा है और किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारी करने को कहा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने शनिवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अवर मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों तथा स्वास्थ्य सचिवो को लिखे एख पत्र में कहा है कि राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में इंफ्लूऐंजा के मामलों को देखते हुए श्वसन संबंधी एकीकृत निगरानी तंत्र के दिशा-निदेर्शों का पालन किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:–  अस्पताल किसी भी वजह से मृतक के शव को नहीं रोक सकते: सांसद अरोड़ा

आम जनता को करें जागरूक

उन्होंने इस संबंध में राज्यों से आम जनता के बीच जागरूकता फैलाने को भी कहा। उन्होंने कहा कि हाथ धोने, और संक्रमण की जल्?दी रिपोर्ट देने के लिए प्रोत्?साहन किया जाना चाहिए। उन्होंने इंफ्लूएंजा से निपटने के लिए अस्पतालों में दवा और चिकित्सा आॅक्सीजन, कोविड और इंफ्लुऐंजा वैक्सीन की उपलब्धता बनाए रखने के लिए कहा। केन्द्रीय सचिव ने कहा कि एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम की इकाईयों को सभी मामलों के नमूने जांच के लिए भेजे जाने चाहिए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts