CM Nitish Kumar Latest News: सीएम ने दी बिहार को नई सौगात! बिहार संग्रहालय को मिली वैश्विक स्तर पर नई पहचान

Published On

Patna Museum Inauguration 2025: पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना संग्रहालय परिसर में विकसित गंगा गैलरी, पाटली गैलरी एवं प्रेक्षा गृह का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण करते हुए वहां प्रदर्शित संग्रहों को गहनता से देखा और सराहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि “पटना संग्रहालय राज्य की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण केंद्र है। इसके उन्नयन और विस्तार का कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है, ताकि यहां की पुरातात्विक व ऐतिहासिक धरोहरों को बेहतर रूप में संरक्षित व प्रदर्शित किया जा सके।” CM Nitish Kumar Latest News

उन्होंने आगे बताया कि संग्रहालय को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है, जिससे देश-विदेश के पर्यटकों को यहां आने पर समृद्ध अनुभव प्राप्त हो। पटना संग्रहालय में वर्षों से संकलित करीब 60,000 कलाकृतियों में से लगभग 28,470 पुरावशेष अब बिहार संग्रहालय को हस्तांतरित किए जा चुके हैं, जिससे बिहार संग्रहालय को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पटना संग्रहालय और बिहार संग्रहालय को जोड़ने वाली टनल (सुरंग मार्ग) के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि “टनल का कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जाए, जिससे दर्शक दोनों संग्रहालयों के बीच सुगमता से आवागमन कर सकें।” CM Nitish Kumar Latest News

बिहार संग्रहालय एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का सांस्कृतिक संस्थान बन चुका है

टनल निर्माण की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री को बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह द्वारा पार्किंग, इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रवेश, पर्यटक सुविधाओं और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह टनल पैदल आगंतुकों एवं इलेक्ट्रिक वाहनों दोनों के लिए उपयुक्त रूप से विकसित होनी चाहिए, ताकि राज्य की सांस्कृतिक विरासत को देखने आने वाले लोगों को सुविधा मिले।

गौरतलब है कि बिहार संग्रहालय एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का सांस्कृतिक संस्थान बन चुका है, और पटना संग्रहालय भी राज्य की पुरातनता को दर्शाने वाला एक ऐतिहासिक केंद्र है। दोनों संग्रहालयों को जोड़ने वाली टनल के पूर्ण होने से पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है। CM Nitish Kumar Latest News

Gold News Today: सोने की कीमतों में 200% उछाल! 2025 में बना निवेशकों की पहली पसंद

About The Author

Related Posts