केन्द्रीय मंत्रियों से मिले सीएम मनोहर लाल

Published On

प्रदेश की विकास परियोजनाओं पर की मंत्रणा

  • रेल और पर्यावरण संबंधी कार्यों में आएगी तेजी

चंडीगढ़/नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सोमवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले। इस दौरान उन्होंने दोनों मंत्रियों के साथ प्रदेश की विकास परिजयोजनाओं को लेकर मंत्रणा की।

रेल मंत्री से मुलाकात के बाद सीएम मनोहर लाल ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर का महत्व बढ़ रहा है चाहे वो रेल हो या रोड। रेलमंत्री के साथ दिल्ली से हिसार नई रेल लाइन बनाने को लेकर बात हुई है। इस रूट पर फास्ट ट्रेनें चलेगी। डेडिकेटेड लाइन, चाहे वो ईस्टर्न और या वेस्टर्न दोनों हरियाणा से निकलते हैं, उन पर 10 नए रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। सीएम ने बताया कि रोहतक की एलिवेटेड रेलवे लाइन के नीचे जमीन पर रोड बनाने पर बात बन गई है। इसके अलावा कैथल एलीवेटेड रेल लाइन पर बात हुई है। जल्द इसका डीपीआर बन जाएगा और हमें परमिशन मिल जाएगी। पृथला और पलवल में जमीन अधिग्रहण पर काम भी जल्द शुरू होगा। इस लिंक के बन जाने पर इकोनॉमी कॉरिडोर को भी जल्द से जल्द जोड़ा जा सकेगा।

वहीं केंद्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन व श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव से हुई मुलाकात के बाद सीएम ने कहा कि सीएनजी और पीएनजी के इस्तेमाल की इंडस्ट्री चलाने के लिए बात हुई थी। उसके लिए हमने एक साल की छूट मांगी है। जिसके लिए मंत्री जी ने सहमति जताई है। इसके अलावा गुरूग्राम के नजफगढ़ ड्रेन को लेकर सीएम ने कहा कि इस ड्रेन से लगभग तीन हजार एकड़ के एरिया में पानी फैल जाता है। नजफगढ़ ड्रेन का पानी दिल्ली से होकर यमुना में गिरता है। नजफगढ़ ड्रेन के डिसिल्टिंग के लिए हमने कहा है कि दिल्ली, हरियाणा और केंद्र मिलकर काम करें ताकि डिसिल्टिंग हो सके। बाद में उस पर बांध भी बनाया जा सके।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts