कांग्रेस को मणिपुर से लग सकता है झटका: 8 विधायक आज भाजपा में शामिल होने की अटकलें

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस में हाल ही के दिनों में पंजाब से लेकर राजस्थान में खींचतान जारी है। इस बीच कांग्रेस को अब मणिपुर से भी बुरी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा ने कांग्रेस में बड़ी सेंधमारी करने वाली है। मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंददास कोंथौजम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के कम से कम 8 विधायक आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। गौरतलब हैं कि यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। आपको बता दें कि मणिपुर में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

क्या है मामला

गोविंददास कोंथौजम ने जून में मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह पर उनकी असंवेदनशीलता और सार्वजनिक तौर पर उनका मजाक उड़ाने के लिए हमला किया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूछ रहे थे कि पिछली कांग्रेस सरकारों ने 15 वर्षों में राज्य के लिए क्या किया। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या वह इबोबी सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री नहीं थे? कोंथौजम ने आगे कहा कि बीरेन सिंह ने कांग्रेस सरकार के प्रवक्ता के रूप में भी काम किया था। उन्होंने यह भी सवाल किया था कि राज्य सरकार ने कोविड -19 महामारी के दौरान लोगों को कितना पैसा वापस दिया था। उन्होंने कहा कि गरीबों को आर्थिक पैकेज देने के बजाय सीएम ने महामारी के दौरान लोगों की जेब से पेट्रोल के माध्यम से 167 करोड़ रुपये क्यों लिए?

इस बीच, कांग्रेस अपने ‘मिशन 2022’ में 60 में से 45 से कम सीटें हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। कांग्रेस नेता गैखंगम गंगमेई ने कहा था कि विधायकों का दलबदल किसी भी तरह से पार्टी को कमजोर नहीं करता है। उन्होंने कहा था कि जिन लोगों ने सत्तारूढ़ भाजपा को चुना है, उनमें ‘राजनीतिक सिद्धांतों की कमी’ है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts