सामाजिक, सांस्कृतिक विकास में देश की भाषा का योगदान : निशंक
Published On
नयी दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने सोमवार को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा किसी भी देश के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक विकास में उस देश की भाषा का महत्वपूर्ण योगदान होता है। निशंक ने शुभकामना संदेश में कहा, “ किसी भी देश के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक विकास में उस देश की भाषा का महत्वपूर्ण योगदान होता है। यह संपूर्ण राष्ट्र की एकता और अखंडता की महत्वपूर्ण कड़ी होती है। हिंदी दिवस पर आप सभी को मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हिंदी भाषा अनेकता में एकता को स्थापित करने की सूत्रधार है।” देश में पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।