सेवा का जज्बा, 15 अगस्त को पौधे लगाने के लिए साध-संगत ने खोदे गड्ढे

Published On

भुच्चो मंडी(सच कहूँ/गुरजीत)। ब्लॉक भुचो मंडी की साध संगत द्वारा पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के जन्म दिवस मौके 15 अगस्त को पौधे लगाने की तैयारी के तौर पर गड्ढे खोदे गए। इस मौके सेवादार गुरसेवक सिंह तुंगवाली ने जानकारी देते बताया कि सेवादारों द्वारा लगभग तीन फुुट गहरे गड्ढे खोदे गए हैं। जिनमें खाद और अच्छी मिट्टी लाकर डाली जाएगी। ताकि पौधे लगाने के बाद वह अच्छी तरह बढ़ सकें और पौधे लगाने के बाद भी पौधों को पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाने पर विचार किया जा रहा है। इस मौके सेवादार चैंपी इन्सां, बलवीर सिंह, लाल सिंह इन्सां, बूटा सिंह इन्सां, अंग्रेज इन्सां, हाकम सिंह इन्सां, निक्कू राम इन्सां, गोगी इन्सां, गुरमेल सिंह, गुलजार सिंह, अवतार सिंह, सुखबीर सिंह, हरचरन सिंह, बिन्दर सिंह और सेवादार बहन भाई उपस्थित थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts