कई दिनों से गंदे नाले में तड़प रही थी गाय, सतगुरु के प्यारों ने देखा और तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला

Published On

सच कहूँ/नरेश कुमार
संगरुर। डेरा प्रेमी हर दिन इंसानियत की भलाई के कार्यों में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। पिछले दिनों ब्लॉक महला चौक के डेरा प्रेमियों ने गंदे नाले में गिरी गाय को बाहर निकालकर इंसानियत का फर्ज निभाया। इस बारे में जानकारी देते हुए ब्लॉक के 15 मैंबर रणजीत सिंह इन्सां ने बताया कि बीते दिनों ब्लॉक की एक जरुरी मीटिंग में 15 मैंबर करनैल सिंह इन्सां जा रहे थे तो उन्हें पातड़ा रोड पर पड़ने वाली मंडी में गंदे नाले में एक गाय गिरी हुई दिखी। इस बारे में उन्हें पता चला कि यह गाय कई दिनों से नाले में गिरी हुई है।

डेरा प्रेमी ने तुरंत इस बारे में दूसरे सेवादारों को जानकारी दी। डेरा प्रेमियों और अन्य लोगों की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद गाय को बाहर निकाला और उसका प्राथमिक उपचार करवाया। इस मौके पर 15 मैंबर प्रगट इन्सां, 15 मैंबर हरमीत सिंह इन्सां, 15 मैंबर सतपाल राम इन्सां, 15 मैंबर बलविंद्र राम इन्सां, 15 मैंबर गुरदयाल इन्सां, 15 मैंबर करनैल इन्सां, 15 मैंबर गुरशरण इन्सां, जोरा इन्सां, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार मौजूद थे। डेरा प्रेमियों के उक्त पुनित कार्य की क्षेत्र में भरपूर प्रशंसा की जा रही है। इस बारे में बातचीत करते हुए डेरा सच्चा सौदा के 45 मैंबर हरिंद्र इन्सां मंगवाल ने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए दिन-प्रतिदिन नये आयाम स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महला चौक की साध-संगत द्वारा जिस तरह से बेसहारा पशु की जान बचाई है, वह इसका एक नमूना है। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु जी द्वारा हमेशा ही यह शिक्षा दी जाती है कि मुश्किल में फंसे प्रत्येक जीव की मदद करना हमारा पहला फर्ज है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts