ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमी साध-संगत

Published On

भट्टूकलां (मनोज सोनी)। स्थानीय नामचर्चा घर में देर रात्रि आॅनलाइन रूबरू कार्यक्रम को लेकर साथ-संगत में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर आयोजित इस कार्यक्रम में नामचर्चा घर को रंग बिरंगी लाइटों, गुब्बारों से बहुत ही शानदार तरीके से सजाया गया जो की बहुत ही मनमोहक नजर आ रहा था।

ब्लॉक के सभी गांव से साध-संगत ने इस कार्यक्रम मे बढ़ चढ़ कर भाग लिया। देर रात्रि तक चले इस कार्यक्रम में साध संगत ढोल नगाड़ों की थाप पर झूम कर नाची ओर अपने पूर्ण मुर्शिद का जीभर कर दीदार किया। नामचर्चा घर में बहनों द्वारा एक बहुत सुंदर रंगोली भी तैयार की ओर उस पर देशी घी के दीपक भी जलाए। कार्यक्रम के दौरान साध-संगत ने एक साथ तिरंगा फहराकर राष्टÑीय ध्वज का सम्मान करने व अपने घरों में तिरंगा लगाने का संकल्प लिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts