LIVE आकर खुशियों से मालामाल कर रहे Saint Dr. MSG
बरनावा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां जब से बरनावा आश्रम में पधारे और सोशल मीडिया के माध्यम से साध-संगत को दर्शन दिए तब से ही पूज्य गुरु जी के वीडियो फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूटयूब चैनल पर देखने को मिलते है। पूज्य गुरु जी इंस्टाग्राम और यूटयूब चैनल पर लाइव आते हैं और साध-संगत को रूहानी वचनों की सौगात देते हैं।
पूज्य गुरु जी युवाओं को नशा छोड़ने की, आत्महत्या न करने की आदि अन्य मुद्दो पर आम जन का मार्गदर्शन करते हैं। साध-संगत अपने सोहने सतगुरु के दर्शन दीदार करने के लिए हर रोज बेताब रहती है। जैसे ही पूज्य गुरु जी लाइव आते हैं वैसे ही साध-संगत अपने फोन पर लाइव रूहानी वचनों को ध्यानपूर्वक सुनती है। पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा पर चलते हुए साध-संग हर रोज मानवता भलाई के कार्य कर रही है।
सराहनीय। पूज्य गुरू जी के शुभ आगमन की खुशी में सेवादारों ने किया 7 यूनिट रक्तदान
पूज्य गुरू जी के शुभ आगमन की खुशी में ब्लॉक श्री मुक्तसर साहब की सैनीटाईजर टीम के सदस्यों द्वारा 7 यूनिट रक्तदान ब्लड समिति के सेवादार अंकुश इन्सां की मौजूदगी में किया गया। सैनीटाईजर टीम के मैंबर कुलदीप सिंह विक्की, गुरप्रीत सिंह महांबद्धर, अमरजीत रामगड़्हिया, विशाल इन्सां, गुरदास बरकन्दी इन्सां, गुरप्रीत सिंह इन्सां और जगमीत सिंह इन्सां ने अतुल्या ब्लड बैंक में जाकर 7 यूनिट खूनदान किया जो जरूरतमंदों को दिया जाएगा।

इस मौके ब्लड बैंक द्वारा रक्तदानियों को मैडल और सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके इन सेवादारों ने कहा कि हमें पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के शुभ आगमन की बहुत खुशी है, जिसे हमें ब्यान नहीं कर सकते। पूज्य गुरू जी पल-पल साध-संगत का ध्यान रख रहे हैं। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के शुभ अगमन की खुशी में ब्लाक श्री मुक्तसर साहिब के सेवादारों मानवता भलाई के कार्य कर पूज्य गुरू जी को बधाई दे रहे हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।