अजब-गजब: क्या आपको पता है भालू भी खेलते हैं फुटबाल

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। क्या आपने कभी सुना है कि कोई जानवर फुटबाल खेल सकता है जी हां, ऐसा ही नजारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भालू फुटबॉल खेलता नजर आ रहा है। वीडियो में भालू कभी पैर से मार रहे हैं तो कभी सिर में उछाल रहे हैं। दरअसल, यह घटना शनिवार को सुखीगांव में हुई, जब कुछ लड़के मैदान पर फुटबाल खेल रहे थे, अचानक पास के जंगल से दो जंगली भालू बीच में आ गए।

लड़के घबरा गए और फुटबॉल को जमीन पर छोड़कर भागे। कुछ देर बाद लड़के यह देखकर हैरान रह गए कि दोनों भालुओं ने उनका पीछा करने की बजाय जमीन पर फुटबॉल से खेलना शुरू किया। वे लात मारते रहे और अपने पैरों और मुंह से उसे उछालते रहे। कुछ देर खेलने के बाद भालू फुटबॉल को अपने साथ जंगल में ले गए।

सोशल मीडिया पर हुई वीडियो वायरल

वैसे आज कल सोशल मीडिया पर जानवरों की वीडियों खुब वायरल हो रही है। लोग आजकल आॅनलाइन ऐसे वीडियोज को खुब पसंद करते हैं और ऐसी वीडियो खूब वायरल होती है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts