Donald Trump Trade Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की भारत के साथ ‘बहुत बड़ी डील’ की घोषणा की! भारतीय शेयर बाजार में उछाल

Published On

Donald Trump announces ‘very big deal’ with India: मुंबई। भारत और अमेरिका के बीच संभावित व्यापार समझौते की खबरों के बीच शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार सकारात्मक रुख के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों में तेज़ी देखने को मिली। प्रातः 9:15 बजे के आसपास सेंसेक्स 150.40 अंकों की बढ़त के साथ 83,906.27 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 54.50 अंक चढ़कर 25,603 के स्तर पर पहुंच गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत के साथ एक “बड़ा और सुंदर” व्यापार समझौता होने के संकेत दिए गए हैं। यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच हाल ही में चार दिवसीय गुप्त वार्ता संपन्न हुई है। Donald Trump Trade Deal

बाजार विश्लेषकों की राय

विश्लेषकों का मानना है कि 9 जुलाई को अमेरिकी टैरिफ से संबंधित समयसीमा आगे बढ़ने की अटकलों ने भी निवेशकों की भावना को मजबूत किया है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के प्रमुख रणनीतिकार डॉ. वी.के. विजयकुमार ने कहा कि वैश्विक स्तर पर महंगाई, केंद्रीय बैंकों की सख्त नीतियां और भूराजनैतिक तनाव जैसे कारणों ने बाजार के लिए कुछ जोखिम अवश्य खड़े किए हैं, लेकिन अब तक बाजार ने इन चुनौतियों को पीछे छोड़ दिया है।

अन्य सूचकांकों की स्थिति

निफ्टी बैंक में 80.25 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 57,126.45 पर कारोबार कर रहा था।

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 278.25 अंक चढ़कर 59,505.65 पर पहुंच गया।

निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 114.70 अंक की तेजी के साथ 18,920.30 पर पहुंचा।

तकनीकी विशेषज्ञों की राय | Donald Trump Trade Deal

एक्सिस सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख अक्षय चिंचलकर के अनुसार, दो दिन पहले बना ‘इनसाइड डे पैटर्न’ यह संकेत दे रहा था कि बाजार में बड़ा बदलाव आने वाला है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में निफ्टी 25,700 से 25,800 के दायरे में थोड़ी बाधा झेल सकता है, जबकि 25,000 के स्तर पर मजबूत समर्थन दिखाई दे रहा है। सेंसेक्स में एलएंडटी, टाटा स्टील, एसबीआई, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी और एचसीएल टेक प्रमुख लाभ में रहीं। वहीं, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस में गिरावट देखी गई।

निवेशकों की गतिविधियाँ

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 26 जून को 12,594.38 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 195.23 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की। चीन, बैंकॉक, सोल और हांगकांग के शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि केवल जापान का बाजार हरे निशान में कारोबार करता दिखा। बीते कारोबारी सत्र में अमेरिका का डाउ जोंस 404.41 अंक चढ़कर 43,386.84 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 48.86 अंक की बढ़त के साथ 6,141.02 पर और नैस्डैक 194.36 अंक की तेजी के साथ 20,167.91 पर बंद हुआ। Donald Trump Trade Deal

Rajnath Singh and Chinese counterpart meet: एससीओ समिट में भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीनी स…

About The Author

Related Posts