Encounter : जम्‍मू के नगरोटा में मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर

Published On

फायरिंग में एक पुलिस कर्मी घायल |Encounter

Edited By Vijay Sharma

जम्मू (एजेंसी)। जम्मू कश्मीर में बड़ा आतंकवादी हमला करने की मंशा से घुस आए तीन आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने जम्मू जिले के नगरोटा के बन टोल प्लाजा के निकट मार गिराया। मुठभेड़ जारी है। श्रीनगर की ओर जा रहे आतंकवादियों ने घाटी जाने की कोशिश में नगरोटा के निकट सुरक्षाबलों की नाका पार्टी पर गोलीबारी की थी। इसमें एक पुलिस कर्मी घायल है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि ये आतंकवादियों का यह समूह श्रीनगर की ओर जा रहा था संदेह है कि उन्होंने कठुआ, हीरानगर सीमा से घुसपैठ की, इस मामले में जांच अभी जारी है।

 पुलिस ने चेकिंग के लिए एक ट्रक को रोका तभी ट्रक के अंदर छिपे आतंकवादियों ने फायरिंग कर दी

जम्मू के आइजी मुकेश सिंह ने बताया कि सुबह लगभग सुबह लगभग 5 बजे, पुलिस ने चेकिंग के लिए एक ट्रक को रोका गया था। तभी ट्रक के अंदर छिपे आतंकवादियों ने फायरिंग शुरु कर दी। जिसमें एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। इस इलाके में कम से कम चार और आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है। क्षेत्र को घेर लिया गया है और तलाशी अभियान जारी है। ट्रक चालक का नाम मोहम्मद मकबूल वानी है जो अनंतनाग का रहने वाला है।

 नेशनल हाइवे को किया बंद |Encounter

  • आतंकवादियों और पुलिस बल के  इस मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे जा चुके हैं।
  •  नगरोटा के करीब आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया।
  • ये आतंकी हाइवे के पास एक ट्रक में देखे गये थे।
  • मौके पर तैनात सुरक्षाबल ने पूरे इलाके को घेर लिया था और सर्च ऑपरेशन जारी कर दिया था।
  • जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे के पास आ‍तंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद नेशनल हाइवे को बंद कर दिया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts