Blood Donation Camp: इंग्लैंड की साध-संगत ने लंदन में दिखाया मानवता भलाई कार्य के प्रति उत्साह

रक्तदान कैंप लगा किया 32 यूनिट रक्तदान

Published On

Blood Donation Camp: लंदन(सच कहूँ न्यूज)। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए देश-विदेश की साध संगत 175 मानवता भलाई के कार्य बहुत ही उत्साह से कर रही है। इसी कड़ी के तहत इंग्लैंड के ब्लॉक लंदन की साध-संगत ने रक्तदान कैंप लगाया। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर कमेटी के नेतृत्व में शैफर्ड बुश लंदन के एनएचएस ब्लड सेंटर में आयोजित शिविर में 32 यूनिट रक्तदान हुआ। इस मौके पर जिम्मेवार सेवादारों ने बताया कि साध-संगत ने रक्तदान कैंप के दौरान बहुत ही उत्साह से रक्तदान किया। इस अवसर पर ब्लड सेंटर के स्टाफ सदस्यों ने सेवादारों की इस नेक कार्य के लिए सराहना की और पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व सेवादारों का धन्यवाद किया। इस मौके पर ब्लड सेंटर के स्टाफ ने शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के नाम एक प्रशंसा-पत्र भी दिया। England News

London-Humanity

London-Humanity-BD

London-Lady-Humanity

About The Author

Related Posts