भागलपुर बिहार में किसान की गोली मारकर हत्या

Published On

भागलपुर (एजेंसी)। बिहार में भागलपुर (Bhagalpur Bihar) जिले के शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के छोटी कारीकादो गांव के निकट बुधवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि किसान मोहम्मद शाहिन खान (62 वर्ष) अपने खेत की रखवाली करने के लिए देर रात जा रहा था तभी पूर्व से घात लगाये अपराधी उसे गोली मारकर फरार हो गये।

किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक किसान कारीकादो गांव का रहने वाला था।

हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जाता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। इधर, पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts