Live Barnawa: किसान के रूप में आए Saint MSG
लो जी कर लो दिदार सोहने सतगुरु नए अवतार में
बरनावा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने यूटयूब चैनल पर लाइव आकर साध-संगत को दर्शन दिए, यूटयूब पर पूज्य गुरु जी खेती करते हुए देखा जा सकता है। आपको बता दें कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां हर रोज आनलाइन गुरुकुल के माध्यम से लाखों लोगों का नशा व अन्य सामाजिक बुराइयां छुड़ा रहे हैं। पूज्य गुरु जी रूहानी सत्संग से युवाओं का मार्गदर्शन कर रहे हैंआइयें देखते हैं पूज्य गुरु जी की नई वीडियो…
आप जी के खेतीबाड़ी हुनर के चर्चे आज हर जुबान पर
आपको बता दें कि आप जी के खेतीबाड़ी हुनर के चर्चे आज हर जुबान पर हैं और किसानों ने पूज्य गुरु जी की तकनीक अपनाकर राष्टÑपति अवार्ड तक जीते हैं। विरासत में मिली खेती को आधुनिक रूप देकर इसे घाटे के सौदे से फायदे का सौदा बनाया। एक ही खेत से एक ही समय में 13-13 फसलें लेने के बारे में कोई सोच भी कैसे सकता है पर आप जी ने कारनामा कर दिखाया है। 50 से 55 डिग्री सेल्सियस में सेब, काजू, बादाम की फसलें लेने वाला अजूबा नहीं तो और क्या है। राजस्थान सीमा से सटे सरसा जैसे रेतीले इलाके में आर्गेनिक फसलों के साथ-साथ औषधीय फसलों की पैदावार होना पूज्य गुरु जी की बदौलत ही संभव हो पाया है। दिल्ली स्थित पूसा कृषि विश्वविद्यालय, पंजाब के लुधियाना स्थित पंजाब कृषि विश्वविद्यालय व हरियाणा के हिसार स्थित कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की टीमें यहां का कई बार दौरा कर चुकी हैं। वहीं गिरते भू-जल स्तर को रोकने के लिए आप जी की तकनीक ने कृषि वैज्ञानिकों को भी हैरत में डाल रखा है। बेहद सस्ती और उपयोगी रि-यूज वॉटर तकनीक द्वारा पहले इस्तेमाल किए हुए पानी से बार-बार फसलों की सिंचाई की जा सकती है। आपको बता दें कि पूज्य गुरु जी खेतीबाड़ी में बाल्यावस्था में जुट गये थे।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।