सुषमा स्वराज पहुंचीं सऊदी अरब, गांधी-जायद डिजिटल संग्रहालय का करेंगी उद्घाटन

Published On

जेसीएम के 12वें सत्र की  करेंगी सह-अध्‍यक्षता

अबू धाबी, (एंजेसी)। विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज (Foreign Minister Sushma Swaraj ) 12वें भारत-यूएई संयुक्त आयोग बैठक(जेसीएम) के लिए सोमवार देर रात अबू धाबी पहुंच गईं। वह यहां यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के साथ बैठक में शामिल होंगी। सुषमा दो दिवसीय यूएई दौरे पर रहेंगी जहां वह अर्थव्यवस्था और तकनीकी सहयोग पर भारत-यूएई संयुक्त आयोग के 12वें सत्र की बैठक की अपने समकक्ष शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के साथ सह अध्यक्षता करेंगी।

  • विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रवीश कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए सुषमा स्‍वराज के अबू धाबी पहुंचने की सूचना दी।
  • उन्‍होंने ट्वीट किया, ‘हेल्‍लो अबू धाबी! विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज आकर्षक सिटी अबू धाबी पहुंच गई हैं।
  • विदेश मंत्री भारत-यूएई के बीच होने जा रहे जेसीएम के 12वें सत्र की सह-अध्‍यक्षता करेंगी।
  • इस दौरान यूएई की राजधानी अबूधाबी में वह गांधी-जायद डिजिटल म्यूजियम का उद्घाटन करेंगी साथ ही भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत भी करेंगी।’

यूएई भारत को तेल आयात करने वाला छठा सबसे बड़ा स्रोत है

गांधी-जायद डिजिटल म्यूजियम आधुनिक यूएई के संस्थापक शेख जायद व भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन, कार्यों व उनके विचारों को परिलक्षित करेगा। इस संग्रहालय का उद्घाटन ऐसे मौके पर हो रहा है जब महात्मा गांधी का 150वां जयंती वर्ष व शेख जायद का जन्मशताब्दी वर्ष है। बता दें कि करीब 50 अरब अमेरिकी डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार के साथ भारत और यूएई एक दूसरे के सबसे बड़े कारोबारी साझेदार है और उन्होंने एक-दूसरे के यहां मजबूत निवेश किया है। यूएई भारत को तेल आयात करने वाला छठा सबसे बड़ा स्रोत है और यहां भारतीय समुदाय के करीब 33 लाख लोग रहते हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

Foreign, Minister, Sushma Swaraj

About The Author

Related Posts