गूगल ने ‘सैटेलाइट मैन ऑफ इंडिया’ के जन्मदिन पर बनाया डूडल

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। सर्च इंजन गुगल ने बुधवार को भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक तथा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष उडुपी रामचंद्र राव को समर्पित किया है। गूगल ने आज का अपना डूडल भारतीय वैज्ञानिक प्रोफेसर उडुपी रामचंद्र राव को उनके 89वें जन्मदिन पर समर्पित किया है। उनके नेतृत्व में ही देश ने वर्ष 1975 में अपने प्रथम उपग्रह ‘आर्यभट्ट’ का अंतरिक्ष में सफल प्रक्षेपण किया था। भारत के सैटेलाइट कार्यक्रम को नई दिशा देने वाले राव को ‘सैटेलाइट मैन आॅफ इंडिया’ के नाम से भी जाना जाता है। 10 मार्च 1932 को कर्नाटक के उडुपी में उनका जन्म हुआ था। सरकार ने उन्हें 1976 में विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में पद्म भूषण से तथा वर्ष 2017 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts