IMD Alert: अप्रैल तक झमाझम बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता, जानें, मौसम विभाग की चेतावनी

Published On

नई दिल्ली। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में गुरुवार (IMD Alert) (30 मार्च) शाम को तेज बारिश हुई, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आई। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तीन अप्रैल तक ऐसी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, केरल, कर्नाटक, उत्तरी असम, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज ओलावृष्टि के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा विभाग ने पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

पंजाब-हरियाणा, राजस्थान में बारिश की संभावना | IMD Alert

मौसम विभाग ने राजस्थान के कोटपूतली, अलवर, लक्ष्मणगढ़, राजगढ़, नदबई, भरतपुर में बारिश की संभावना जताई है। गाजियाबाद के अलावा इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़ रोहतक, खरखौदा, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, फर्रुखनगर, कोसली, महेंद्रगढ़, सोहाना, रेवाड़ी, नारनौल, बावल, बारिश हो रही है। नूह में भी होने की संभावना है।

विभाग ने जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब में (IMD Alert) बिजली गिरने के साथ बारिश की भी संभावना जताई है। 27 जिलों के लिए आॅरेंज अलर्ट जारी- मौसम विभाग ने 31 मार्च को आज और कल 1 अप्रैल को भारी बारिश को लेकर यूपी के कुछ जिलों में येलो और आॅरेंज अलर्ट जारी किया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts