इस तरह मनाते है डेरा श्रद्धालु अपनी हर खुशी

Published On

अपने लड़के की शादी की खुशी में डेरा प्रेमी ने गरीबो को बांटी मिठाई

धमतान साहिब ( सचकहूँ / कुलदीप नैन )। मौका चाहे खुशी का हो या किसी गम का, डेरा सच्चा सौदा अनुयायी पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए 147 मानवता भलाई के कार्यों को करना नहीं भूलते। देश-विदेशों में रह रहे करोड़ों डेरा सच्चा सौदा अनुयायी पूज्य गुरुजी की प्रेरणाओं से समाज उत्थान में लगातार अग्रणी सेवा निभा रहे हैं। इसी कड़ी में ब्लॉक धमतान साहिब के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फ़ोर्स विंग के जिम्मेवार रणबीर इन्सां ने पिछले दिनों हुई अपने बेटे की शादी की खुशी में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले गरीबो को मिठाईयां व अन्य सामान बांटा।

रणबीर इन्सां ने कहा कि पूज्य गुरु जी ने हमें सिखाया है कि अपनी हर खुशी जरूरतमंदों की मदद करके मनानी चाहिए, इससे जहां उनकी दुआएं मिलती हैं। वहीं साथ ही उनका भला भी होता है। इसलिए इन्सानियत के ज़ज्बे को सर्वोपरि रखते हुए जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। इस मौके पर सुखदेव इन्सां उनके साथ मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts