भारतीय सेना ने चीनी घुसपैठ को किया नाकाम, ड्रैगन के 20 सैनिक घायल

Published On

दोनों देशों के बीच बढ़ा तनाव

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारत और चीन के बीच तनाव पिछले कई महीनों से चल रहा है। चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है एक तरफ तो वार्ता करता है दूसरी तरफ साजिश करता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब सिक्किम में भारत और चीनी सेना के बीच झड़प की खबरें आ रही है।

नॉर्थ सिक्किम के नाकूला सेक्टर में पिछले सप्ताह चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी ने वास्तविक नियंत्रण रेखा की यथास्थिति को बदलने की कोशि की थी और भारतीय इलाके में घुसपैठ की फिराक में थे, जिसे भारतीय सेना के जवानों ने नाकाम कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में झड़प भी हुई है और दोनों ओर से कुछ जवान घायल होने की भी खबर है। गौरतलब हैं कि बीते साल 9 मई को भी भारत और चीन के बीच इसी जगह झड़प हुई थी। बताया जा रहा है कि चीन के करीब 20 सैनिक घायल हो गए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts