महाराष्ट्र: मराठा आंदोलनकारियों का ‘जेल भरो आंदोलन’ आज से,

Published On

दोपहर 1 बजे मुंबई से शुरूआत

नई दिल्ली (एजेंसी)।

महाराष्ट्र में सरकार की अपील के बाद भी मराठा समाज शांत नहीं हो रहा। हिंसा करने वाले आंदोलनकारीयों की गिरफ़्तारी के विरोध में आज मुंबई में जेल भरो आंदोलन होने जा रहा है। मराठा समाज का मानना है कि पुलिस ने जानबुजकर बेगुनाह लोगों को हिंसा करने के आरो प में गिरफ्तार किया है। इसलिए अगर उनकी रिहाई नहीं होती या केस वापस नहीं लिए जाते तब मराठा समाज जेल भरो आंदोलन करता रहेगा।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को सर्वदलीय बैठक के बाद ये घोषणा की थी कि जिन लोगों पर हिंसा के गंभीर मामले दर्ज है उन्हें छोड़कर शांति पूर्ण तरिके से आंदोलन करनेवाले लोगों को रिहा किया जाएगा और केस भी वापस लिए जाएँगे। इसके बाद भी मराठा समाज मानने के लिये तैयार नहीं है। वहीं समाज की इस तीव्र भावनाओं को देखते हुए मराठा समाज के विधायकों ने लोगों से शांति बनाने की अपील की है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts