Salabatpura Live: सलाबतपुरा आश्रम में लगी रौनकें, देखें लाइव नजारा
सलाबतपुरा (सुखजीत मान)। रूहानी स्थापना माह के अवसर पर सलातबपुरा आश्रम में विशाल नामचर्चा का आयोजन किया जा रहा है। सुबह से ही भारी तादाद में साध-संगत पहुंच रही है।

इस संबंधी सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। भंडारे में पहुंचने वाली साध-संगत को किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए, इसके लिए विभिन्न समितियों के सेवादारों ने अपनी-अपनी ड्यूटियां संभाल ली हैं। इस संबंध में जानकारी देते 85 मैंबर पंजाब गुरमेल सिंह इन्सां आदमपुरा ने बताया कि रूहानी स्थापना माह की खुशी में पावन भंडारा 9 अप्रैल दिन रविवार यानि आज सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नामचर्चा आयोजित कर मनाया जा रहा है। इस भंडारे को लेकर साध-संगत में भारी उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मौके पर डेरा सच्चा सौदा की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए बहुत से मानवता भलाई के कार्य किए जाएंगे। गर्मी के मौसम को देखते हुए पानी समिति के सेवादारों द्वारा पानी की छबीलें व छायावान समिति द्वारा छाया के विशेष प्रबंध किए गए हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।