लोकसभा चुनाव : फरवरी में राहुल-प्रियंका कर सकते हैं उप्र का दौरा

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

उत्तरप्रदेश में 4 फरवरी को राहुल-प्रियंका की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस संभव

नई दिल्ली। चुनाव आयोग मार्च के पहले हफ्ते में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। मुख्य (Lok Sabha Elections: Rahul Priyanka Can Visit Uttar Pradesh In February) विपक्षी दलों भाजपा और कांग्रेस ने इससे पहले फरवरी में ही चुनावी प्रचार को लेकर व्यस्त कार्यक्रम बना लिया है। कांग्रेस का फोकस 80 सीटों वाले उत्तरप्रदेश पर है, जहां अध्यक्ष राहुल गांधी ने बहन प्रियंका को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल और प्रियंका 4 फरवरी को बतौर पार्टी पदाधिकारी यहां पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। राहुल ओडिशा के भुवनेश्वर में 3 फरवरी को रैली करेंगे। उधर, बंगाल में मोदी का कार्यक्रम 6 दिनों के भीतर 3 चुनावी रैलियां करने का है।

कुंभ स्नान के साथ प्रियंका कर सकती हैं राजनीतिक पारी की शुरुआत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4 फरवरी को राहुल-प्रियंका संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। इससे पहले दोनों ने 2004 में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। तब (Lok Sabha Elections: Rahul Priyanka Can Visit Uttar Pradesh In February) प्रियंका ने राहुल को अमेठी के उम्मीदवार के तौर पर पेश किया था। हालांकि, दोनों ही तब पदाधिकारी नहीं थे। प्रियंका इसी दिन मौनी अमावस्या के मौके पर कुंभ में स्नान भी कर सकती हैं। 10 फरवरी को बसंत पंचमी के मौके पर भी दोनों इलाहबाद जा सकते हैं। राहुल ने प्रदेश के 13 अलग-अलग क्षेत्रों में 13 चुनावी रैलियां करने का कार्यक्रम तय किया है। उनकी पहली रैली फरवरी के पहले हफ्ते में लखनऊ में होगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि बाकी रैलियों की जगह तय होनी बाकी है।

बंगाल में भाजपा का 200 जनसभाएं करने का लक्ष्य

फरवरी में शाह और मोदी का फोकस पश्चिम बंगाल पर रहेगा। भाजपा का कार्यक्रम यहां लोकसभा चुनाव से पहले 200 जनसभाएं करने का है। शाह ने यहां 22 जनवरी को चुनावी अभियान की शुरुआत मालदा में हुई रैली से की थी। 29 जनवरी को भी शाह यहां जनसभा करेंगे। 2 फरवरी को मोदी की ठाकुरनगर और दुर्गापुर में रैली होगी। इसके बाद 8 फरवरी को भी वे सिलीगुड़ी में एक रैली में शामिल होंगे। मोदी-शाह के अलावा बंगाल में योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी और शिवराज सिंह चौहान भी रैलियों में शामिल होंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts