1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया पूज्य गुरू जी का ये भजन

Published On

बरनावा। मेरे देश की जवानी सुनो, देश की जवानी, ड्रग की नादानी छोड़ो ड्रग की नादानी, शूरवीर तुम हो…नशे को चीर दो…। तमाम तरह के नशों पर प्रहार करता पूज्य गुरूजी का गाया गया यह गीत आज एक सत्ताह के भीतर ही लाखों लोगों द्वारा पसंद किया जा चुका है। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ही नहीं, आम जनता के बीच भी यह गीता लोकप्रिय हो गया है। शादियों में भी डीजे पर यह गीत बज रहा है। लोगों के मोबाइल की कॉलर ट्यून बनकर धूम मचा रहा है।

Mere-Desh-Ki-Jawani

पूज्य गुरूजी हर बार समाज सुधारने की दिशा में आॅनलाइन सत्संग के साथ गीत भी लॉन्च करते हैं। उनकी यही प्रयास दशार्ता है कि वे समाज से नशा रूपी बुराई को लेकर कितनी चिन्तित हैं। गीतों के माध्यम से युवा पीढ़ी को वे जागृत कर रहे हैं। यह हकीकत है कि उनके गीतों, प्रवचनों से प्रभावित होकर पिछले कुछ समय में ही हजारों युवाओं, अधेड़ लोगों ने नशे से तौबा की है। इस तरह से हजारों बर्बाद हो रहे घरों में खुशहाली आई है। गुरूजी द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए गीत-मेरे देश की जवानी ने धूम मचा दी है।

सॉन्ग को लेकर लोगों का दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मात्र 5 दिन में ही इसे 1 करोड़ (यानि 10 मिलियन) से अधिक लोगों ने देखा और सुना और ये सिलसिला लगातार बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, देश की राजधानी दिल्ली, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों में अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा, न्यूजीलैंड में भी गाने को बहुत पसंद किया जा रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts