मोबाइल फटने से सीईओ की मौत

Published On

बेडरूम में चार्जिंग के दौरान हुआ धमाका

कुआलालम्पुर (एजेंसी)।

मलेशिया के सेलांगोर राज्य के मुतिआरा दामनसारा में मोबाइल फोन फटने से सरकारी वित्तीय संस्थान क्रैडल फंड के सीईओ नाजरीन हसन की मौत हो गई। ये संस्थान सरकार के वित्त विभाग के तहत आता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाका नाजरीन के बेडरूम में चार्जिंग के दौरान हुआ। इससे रूम में आग लग गई। बिस्तर भी बुरी तरह जल गया।

उधर, पुलिस का दावा है कि नाजरीन की मौत आग लगने के बाद दम घुटने से हुई। लेकिन, क्रैडल फंड ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से बताया कि उनकी मौत मोबाइल फटने के बाद आईं चोटों से हुई। ऐसा बताया जा रहा कि नाजरीन के पास दो मोबाइल थे। दोनों मोबाइल चार्जिंग पर लगे थे। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि धमाका किस मोबाइल में हुआ।

 

HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts