लगातार दूसरे दिन कोरोना के 83 हजार से अधिक नये मामले

Published On

नयी दिल्ली। देश में कोरोना महामारी की विकराल होती स्थिति के बीच लगातार दूसरे दिन संक्रमण के 83 हजार से अधिक नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या 39.36 लाख के पार पहुंच गयी हालांकि राहत की बात यह है कि इस दौरान 66 हजार से अधिक लोगों के स्वस्थ होने से सक्रिय मामले 21.11 प्रतिशत रह गये। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में Coronavirus के 83,341 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 39,36,748 हो गया। इससे एक दिन पहले संक्रमण के 83,883 नये मामले सामने आये थे जो विश्व भर में अब तक की सर्वाधिक दैनिक वृद्धि है। पिछले 24 घंटों के दौरान 66,659 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे कोरोना से मुक्ति पाने वालों की संख्या 30,37,152 हो गयी है। स्वस्थ होने वालों की तुलना में संक्रमण के नये मामले अधिक होने से सक्रिय मामले 15,586 बढ़कर 8,31,124 हो गये हैं।

Coronavirus in Assam

देश के केवल आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस दौरान मरीजों की संख्या कम हुई है तथा इस अवधि में 1,096 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 68,472 हाे गयी। देश में सक्रिय मामले 21.11 प्रतिशत और रोगमुक्त होने वालों की दर 77.15 प्रतिशत है जबकि मृतकों की दर 1.74 प्रतिशत है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 3,726 बढ़कर 2,05,774 हो गयी तथा 391 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 25,586 हो गया। इस दौरान 13,988 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,12,484 हो गयी। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं। आंध्र प्रदेश में इस दौरान मरीजाें की संख्या 445 बढ़ने से सक्रिय मामले 1,03,521 हो गये। राज्य में अब तक 4,200 लोगों की मौत हुई है, वहीं कुल 3,58,009 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts