हैवानियत: 12 टूकड़ों में काट फेंकी पत्नी की लाश, जानें क्या है मामला

Published On

साहिबगंज (एजेंसी)। श्रद्धा हत्याकांड अभी लोग भूले ही नहीं कि अब झारखंड के साहिबगंज से इसी तरह की वारदात से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शहर के बोरियो में 22 वर्ष की आदिवासी लड़की को कटर से 12 टुकड़ों में काट फेंक दिया गया। ये वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसका पति दिलदार अंसारी ही है। बताया जा रहा है करीब दो वर्ष से दोनों साथ रह रहे थे।

क्या है मामला

गौरतलब है कि साहिबगंज में एक शख्स पर आरोप है कि उसने अपनी 22 वर्षीय पत्नी रबिका पहाड़िन को कटर से बारह टुकड़ों में काट दिया गया है। मृतका गोंडा पहाड़ की रहनेवाली थी। वह प्रेम विवाह के बाद पति दिलदार अंसारी के साथ बेलटोला स्थित घर पर रहती थी। दिलदार पर आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही वह अपनी पत्नी से झगड़ने लगा था। आखिरकार झगड़े से तंग आकर उसने खतरनाक प्लान बनाया और फिर पत्नी की हत्या कर इलेक्ट्रिक कटर से शव के 12 टुकड़े कर दिए। फिर उसे आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे फेंक दिया। यह भी पता चला है कि रबिका दिलदार की दूसरी पत्नी थी।

शरीर के कटे अंग को कुत्ते घसीट रहे थे

रिपोर्ट के अनुसार महिला का क्षत-विक्षत शव शनिवार की शाम छह बजे बोरियो थाना क्षेत्र के संथाली मोमिन टोला स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे 12 टुकड़ों में बरामद किया गया। बताया गया है कि शरीर के कटे अंग को कुत्ते घसीट रहे थे, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। फिर पुलिस की टीम भारी संख्या में दल बल के साथ पहुंची। इस दौरान डॉग स्क्वायड भी साथ में था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts