बेटी की ससुराल आए पिता की मौत, गंभीर आरोप

Published On

भोपा। गांव छछरौली में शादी के बाद से चल रहे विवाद के बीच बेटी की ससुराल आए पिता की अचानक मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भोपा थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर निवासी राहुल ने दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन दीपिका शर्मा की शादी तीन वर्ष पहले गांव छछरौली निवासी मोहित शर्मा से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुरालजन ने दहेज में कार की मांग करने लगे। समाज के लोगो ने समझौता भी कराया लेकिन ससुरालजन नही माने।

बीते दो वर्ष से दीपिका अपने मायका में रह रही थी। रविवार की सुबह पिता सुकेश 56 वर्ष, भाई राहुल व नाथीराम,बालेश मनोज कुमार बेटी की ससुराल में पहुंचे तथा बेटी को लाने के सम्बन्ध में बात कर रहे थे। आरोप है कि वहां पर सुसराल वालों ने जोर जोर से चिल्लाते हुए सुकेश व उसके साथ आए व्यक्तियों साथ हाथापाई शुरू कर दी तथा सुकेश को धक्का दिया जिससे उनकी छाती पर गम्भीर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts