गुजरात के गांधी धाम में उमड़ी अवतार महीने की खुशियां

Published On

गांधीधाम (गुजरात)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार माह का भंडारा गांधी धाम (गुजरात) में श्रद्धाभाव और बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। गांधीधाम नामचर्चा घर में आयोजित पावन भंडारे की नामचर्चा में साध-संगत ने शिरकत की। नामचर्चा के दौरान डेरा श्रद्धालुओं ने पूज्य गुरु जी द्वारा पूरे विश्व में चलाये जा रहे 142 मानवता भलाई कार्यों में से एक ‘फूड बैंक’ मुहिम के तहत 7 अति जरूरतमंद परिवारों को एक-एक माह की राशन की किटें वितरित की गई। इससे पूर्व पावन भंडारे की नामचर्चा की शुरूआत इलाही नारा ’धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का पवित्र नारा लगाकर व आई हुई समस्त साध-संगत को पावन अवतार माह की बधाई देकर हुई। जिसके बाद कविराजों ने पवित्र ग्रंथों से भजन गाकर नामचर्चा पंडाल को भक्तिमय कर दिया।

स्टेज और पंडाल की डेकोरेशन ने मोहा मन

नामचर्चा पंडाल और स्टेज पर सेवादारो की और से सुंदर डेकोरेशन की गई। पंडाल में लगाए गए पूज्य गुरु जी के बड़े सुंदर स्वरूप डेकोरेशन को चार चांद लगा रहे थे। बता दें कि 15 अगस्त 1967 को पूज्य गुरू जी ने राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के गांव श्रीगुरुसर मोडिया में पावन अवतार धारण किया था। इसलिए इस अगस्त के पूरे महीने को देश-दुनिया में डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत बड़ी धूमधाम के साथ मानवता भलाई के कार्य कर मनाती है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts