PM मोदी एक दिवसीय दौरे पर पुड्डुचेरी पहुंचे

Published On

पुडुचेरी (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीरवार को केंद्र शासित प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे। पुड्डुचेरी की कार्यवाहक उप राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन, मुख्य सचिव अश्विनी कुमार, संसदीय मामलों के राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं और सहयोगी दलों के नेताओं ने हवाई अड्डे पर मोदी की अगवानी की। मोदी हवाई अड्डे से जवाहरलाल इंस्टिट्यूट आॅफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जिपमर) के लिए रवाना हो गये जहां वह कई केंद्र प्रायोजित परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और उनकी आधार शिला रखेंगे। प्रधानमंत्री लॉस्पेट मैदान में भाजपा की जनसभा को भी संबोधित करेंगे और उसके बाद वह चेन्नई के लिए रवाना हो जाएंगे।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts